उत्तर प्रदेश एक जिला एक उत्पाद योजना आवेदन प्रक्रिया तथा आवेदन फार्म। UP One district one product scheme in hindi.
One district one product scheme 24 जनवरी 2018 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू की गई थी। वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट योजना प्रत्येक जनपद में पारंपरिक शिल्प एवं लघु उद्योगों के संरक्षण के लिए शुरू की गई है। योजना के तहत प्रत्येक जिले में उनका अपना एक प्रोडक्ट होगा। इस योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
One district one product scheme क्या है?
वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट योजना को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा पूरे प्रदेश में लागू किया गया है। योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के 5 सालों में 2500000 बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस योजना के तहत 89 हजार करोड़ से अधिक का निर्यात उत्तर प्रदेश में किया जा चुका है। इस योजना में उन छोटे सभी लघु उद्यमियों को लाभ मिलेगा जिनकी पहचान जिले के अनुसार होती है और प्रत्येक जिले में जो कारोबार पूर्ण रूप से प्रसिद्ध है।

Key Highlights of One district one product scheme
Scheme Name | One district one product scheme |
शुरू की गयी | शुरू की मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा |
लॉन्च की तारीक | 24 जनवरी 2018 |
उद्देश्य | जिले के छोटे, मध्यम और परंपरागत उद्योगो का विकास |
ऑफिसियल वेबसाइट | http://odopup.in/ |
वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट योजना का उद्देश्य
इस योजना के तहत प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक जिला के हस्तकला, हस्तशिल्प, तथा एक विशिष्ट हुनर को सुरक्षित एवं विकसित किए जाने का एक प्रयास है। टोंक जिले में रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो और लोगों को आर्थिक सहायता मिल सके। One district one product yojana से छोटे छोटे कारोबारियों को अपने खुद के प्रोडक्ट बनाकर बेचने से अच्छा मुनाफा मिलेगा तथा उन्हें अपना घर तथा जिला छोड़कर दूर कहीं भटकना भी नहीं पड़ेगा।
इसे भी पढ़े >>>>>>> उत्तर प्रदेश शादी अनुदान योजना
उत्तर प्रदेश वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट योजना का लाभ
- UP One district one product scheme के तहत 2500000 बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे तथा घरेलू उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।
- योजना का लाभ छोटे स्थानीय कारोबारियों तथा सिर क्यों एवं बुनकरों को दिया जाएगा।
- योजना के तहत प्रत्येक जिले का अपना खुद का प्रोडक्ट होगा इसी के साथ उत्तर प्रदेश की एक और नई पहचान बन जाएगी।
- प्रत्येक जिले में योजना के माध्यम से लघु उद्यमियों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान होगी।
- योजना में छोटे कारोबारियों को सहज मात्र ही लोन की उपलब्धता तथा अनुदान की व्यवस्था आज की सुविधा प्रदान की जाएगी जो उनके कामों में और उन्नति प्रदान करेगी।
इसे भी पढ़े >>>>>> UP सोलर पंप योजना
वन डिस्टिक वन योजना के तहत चयनित जिलों की सूची
यदि आप उत्तर प्रदेश जिले के निवासी हैं और आप One district one product scheme का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने जिले का चयन कर सकते हैं, और सूची में देख सकते हैं आपके जिले के सामने किस उद्योग को शामिल किया गया है।
जिले का नाम | उत्पाद का नाम | जिले का नाम | उत्पाद का नाम |
आगरा | चमड़ा उत्पाद | हापुड़ | होम फर्निशिंग |
अमरोहा | वाद्य यंत्र (ढोलक) | हाथरस | हैंडलूम |
अलीगढ़ | ताले एवं हार्डवेयर | हमीरपुर | हींग |
औरेया | दूध प्रसंस्करण (देसी घी) | जालौन | जूते |
आजमगढ़ | काली मिट्टी की कलाकृतियाँ | जौनपुर | हस्तनिर्मित कागज कला |
आंबेडकर नगर | वस्त्र उत्पाद | झांसी | ऊनी कालीन (दरी) |
अयोध्या | गुड़ | कौशाम्बी | सॉफ्ट ट्वॉयज |
अमेठी | मूँज उत्पाद | कन्नौज | खाद्य प्रसंस्करण (केला) |
बदायू | ज़री जरदोज़ी उत्पाद | कुशीनगर | इत्र |
बागपत | होम फर्नीशिंग | कानपुर देहात | केला फाइबर उत्पाद |
बहराइच | गेहूँ डंठल (हस्तकला) उत्पाद | कानपुर नगर | एल्युमिनियम बर्तन |
बरेली | ज़री-ज़रदोज़ी | कासगंज | चमड़ा उत्पाद |
बलिया | बिंदी उत्पाद | लखीमपुरखीरी | ज़री-जरदोज़ी |
बस्ती | काष्ठ कला | ललितपुर | जनजातीय शिल्प |
बलरामपुर | खाद्य प्रसंस्करण (दाल) | लखनऊ | ज़री सिल्क साड़ी |
भदोही | कालीन (दरी) | महाराजगंज | चिकनकारी एवं ज़री ज़रदोज़ी |
बांदा | शज़र पत्थर शिल्प | मेरठ | फर्नीचर |
बिजनौर | काष्ठ कला | महोबा | खेल की सामग्री |
बाराबंकी | वस्त्र उत्पाद | मिर्ज़ापुर | गौरा पत्थर |
बुलंदशहर | सिरेमिक उत्पाद | मैनपुरी | कालीन |
चंदौली | ज़री-ज़रदोज़ी | मुरादाबाद | तारकशी कला |
चित्रकूट | लकड़ी के खिलौने | मथुरा | धातु शिल्प |
देवरिया | सजावट के सामान | मुज़फ्फर नगर | सैनिटरी फिटिंग |
इटावा | वस्त्र उद्योग | मऊ | गुड़ |
एटा | घुंघरू, घंटी एवं पीतल उत्पाद | पीलीभीत | वस्त्र उत्पाद |
फरुखाबाद | वस्त्र छपाई | प्रतापगढ़ | बांसुरी |
फतेहपुर | बेटशीट एवं आयरन फैब्रीकेशन वर्क्स | प्रयागराज | खाद्य प्रसंस्करण (आंवला) |
फ़िरोज़ाबाद | कांच के उत्पाद | रायबरेली | काष्ठ कला |
गौतमबुद्ध नगर | रेडीमेड गार्मेंट | रामपुर | पैचवर्क के साथ एप्लिक वर्क, जरी पैचवर्क |
गाज़ीपुर | जूट वॉल हैंगिंग | संत कबीर नगर | ब्रासवेयर |
गाज़ियाबाद | अभियांत्रिकी सामग्री | शाहजहांपुर | ज़री-ज़रदोज़ी |
गोंडा | खाद्य प्रसंस्करण (दाल) | शामली | लौहकला |
गोरखपुर | टेराकोटा | सहारनपुर | लकड़ी पर नक्काशी |
श्रावस्ती | जनजातीय शिल्प | सोनभद्र | कालीन |
संभल | हस्तशिल्प (हॉर्न-बोन) | सुल्तानपुर | मूँज उत्पाद |
सिद्धार्थनगर | काला नमक चावल | उन्नाव | ज़री-जरदोज़ी |
सीतापुर | दरी | वाराणसी | बनारसी रेशम साड़ी |
इसे भी पढ़े >>>>>UP Berojgari Bhatta Yojana
वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट योजना में आवेदन कैसे करें?
- यदि आप One district one product scheme से लाभान्वित होना चाहते हैं और आप इसका पूर्ण लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको उत्तर प्रदेश की Official Website पर जाना होगा।

- आपको वेबसाइट पर योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
- वेबसाइट पर ही आपको योजना से संबंधित आवेदन फार्म भी उपलब्ध होगा।
- संबंधित फार्म में पूछी गई तभी आवश्यक जानकारी भरकर बताए गए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
- जिस प्रकार आप One district one product scheme ( एक जिला एक उत्पाद योजना ) का लाभ ले सकते हैं।
WAH NICE INFO SHARE BRO