Online registration Rajasthan Jan Aadhaar Yojana, download Aadhaar card list, check your status and beneficiary list, apply online Jan Aadhar Yojana, important documents, Jan Aadhaar mobile app, janaadhaar.rajasthan.gov.in.
Rajasthan Jan Aadhaar Yojana की शुरुआत राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा प्रारंभ की गई है। राजस्थान की जन आधार योजना एक बहु देसी योजना है जिसमें आपको बहुत सारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस योजना को एक नंबर, एक कार्ड, एक पहचान के स्तर से शुरू किया गया है इसमें परिवार के मुखिया महिला सदस्य मुख्य होंगे। यहां पर आपको इसकी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी जैसे कि जन आधार कार्ड योजना क्या है? इसके लाभ, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा इसके पंजीकरण से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
Contents
Rajasthan Jan Aadhaar Yojana 2021 क्या है?
Rajasthan Jan Aadhaar Yojana मुख्य रूप से एक सरकारी पहचान दस्तावेज है। जन आधार कार्ड में राजस्थान के प्रत्येक नागरिक की पूरी जानकारी दी हुई होगी जिससे इस कार्ड का इस्तेमाल पहचान के रूप में भी किया जा सकेगा। राजस्थान जन आधार कार्ड योजना की शुरुआत 18 दिसंबर 2019 को की गई थी। इस योजना को राजस्थान की भामाशाह कार्ड योजना के स्तर पर शुरू किया गया है जो कि बंद हो गई है। Rajasthan Jan Aadhaar Yojana मैं मुखिया के रूप में परिवार की महिला को बनाया जाएगा यदि कोई महिला नहीं है तो परिवार का 21 वर्षीय पुरुष मुखिया बनाया जाएगा। Rajasthan Jan Aadhaar Yojana में बनने वाले कार्ड में 10 अंको की एक पहचान संख्या दी हुई होगी। राजस्थान नागरिक इस कार्ड की सहायता से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

राजस्थान जन आधार कार्ड योजना का उद्देश्य
जैसा कि आप सब जानते हैं कि इससे पहले राजस्थान में भामाशाह कार्ड योजना चल रही थी जिसके अंतर्गत प्रदेश के लगभग 56 योजनाओं का लाभ नागरिकों को दिया जा रहा था जिनमें सामाजिक सुरक्षा, व्यक्तिगत लाभ की योजनाएं, स्वास्थ्य बीमा तथा अन्य सरकारी योजनाएं शामिल थी। अब इस Rajasthan Jan Aadhaar Yojana के अंतर्गत कुछ अहम बदलाव किए गए हैं, जिनमें भामाशाह कार्ड में मिलने वाली सभी योजनाएं तथा इस कार्ड के जरिए राजस्थान नागरिकों का बायोडाटा आसानी से प्राप्त किया जा सकेगा । Rajasthan Jan Aadhaar Yojana का इस्तेमाल अब राशन कार्ड की जगह भी किया जा सकेगा जिससे राशन कार्ड बनाने का खर्च बचेगा।
Key Highlights of Rajasthan Jan Aadhaar Yojana
योजना का नाम | Rajasthan Jan Aadhaar Yojana |
कब शुरू हुई | 18 दिसंबर 2019 |
लाभार्थी | राजस्थान के नागरिक |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://janaadhaar.rajasthan.gov.in/content/raj/janaadhaar/hi/home.html |
Rajasthan Jan Aadhaar Yojana की विशेषताएं
- जन आधार कार्ड का लाभ केवल राजस्थान के मूल निवासियों को दिया जाएगा।
- राजस्थान सरकार इस योजना के तहत लगभग 17 – 18 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
- राजस्थान सरकार इस कार्ड के तहत बहुत सारी योजनाओं को जोड़ें गी।
- इससे पहले चल रही भामाशाह कार्ड योजना में एक चिप का प्रयोग किया गया था लेकिन इस Rajasthan Jan Aadhaar Card में क्यूआर कोड का प्रयोग किया जाएगा।
- इसी क्यूआर कोड का इस्तेमाल करके योजना के लाभार्थी की पूरी जानकारी हासिल की जाएगी।
- भामाशाह कार्ड में एक नंबर होता था, जिसमें कार्ड धारक के पूरे परिवार की जानकारी रहती थी लेकिन जन आधार कार्ड में परिवार के प्रत्येक सदस्य का कार्ड नंबर अलग-अलग रहेगा।
- इस राजस्थान जन आधार कार्ड को आधार कार्ड ( Aadhar Card ) से जोड़ा जाएगा जिससे लाभार्थी की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सके।
Rajasthan Jan Aadhaar Yojana के लाभ
- इस कार्ड की सहायता से आप भामाशाह कार्ड में दी जाने वाली सभी योजनाएं तथा प्रदेश की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ एक ही कार्ड से प्राप्त कर सकेंगे।
- जन आधार कार्ड की सहायता से राज्य में भ्रष्टाचार मैं कमी आएगी।
- जन आधार कार्ड की सहायता से सीधे योजना का लाभ लाभार्थी तक पहुंचाया जा सकेगा।
- योजना के लाभार्थी की जानकारी प्राप्त करना आसान होगा।
- कार्ड में दिए हुए qr-code की सहायता से स्कैन करके किसी भी लाभार्थी के परिवार की जानकारी बहुत ही आसानी से मिल जाएगी।
- इस कार्ड के सहायता से प्रत्येक योजना के पात्रों का चयन करना आसान होगा।
- राज्य के 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
जन आधार कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज
Rajasthan Jan Aadhaar Yojana नामांकन के लिए निम्नलिखित में से 2 दस्तावेजों की आवश्यकता होती है,जिनमें एक पहचान सिद्ध करता हो तथा एक पते की जानकारी के लिए:-
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बीपीएल कार्ड
- नरेगा कार्ड
- पहचान पत्र
- पासपोर्ट
- पैन कार्ड
- पानी का बिल
- बिजली का बिल
- टेलीफोन बिल
- फोटो
- बैंक पासबुक
राजस्थान जन आधार में मिलने वाली योजनाएं
क्र.सं. | विभाग | योजना |
1 | सहकारिता विभाग | किसान क्रेडिट कार्ड |
2 | रोजगार | बेरोजगार भत्ता |
3 | आबकारी विभाग | राजस्थान राज्य गंगानगर चीनी मिल |
4 | खाद्य और नागरिक आपूर्ति | ई-पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली पोर्टल) |
5 | उच्च शिक्षा | देवनारायण बालिका विद्यार्थी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना (स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर) |
6 | उच्च शिक्षा | देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना |
7 | उच्च शिक्षा | मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना |
8 | उच्च शिक्षा | मुख्यमंत्री संबल विधवा/परित्यागता बी.एड. योजना |
9 | उद्योग विभाग | रोज़गार सृजन योजना |
10 | श्रम विभाग | हिताधिकरी की सामान्य अथवा दुर्घटना में मृत्यु या घायल होने की दशा में सहायता योजना 2014 |
11 | श्रम विभाग | निर्माण श्रमिक औजार/टूलकिट सहायता योजना |
12 | श्रम विभाग | निर्माण श्रमिक जीवन भविष्य सुरक्षा योजना |
13 | श्रम विभाग | निर्माण श्रमिक शिक्षा कौशल विकास योजना |
14 | श्रम विभाग | निर्माण श्रमिक सुलभ आवास योजना |
15 | श्रम विभाग | प्रसूति सहायता योजना |
16 | श्रम विभाग | शुभ शक्ति योजना |
17 | श्रम विभाग | सिलिकोसिस पीड़ित हिताधिकारियों हेतु सहायता योजना |
18 | अल्पसंख्यक | अनुप्रति योजना (राज्य सरकार में प्रवेश। अंग्रेजी में 60% के साथ मेडिकल कॉलेज और 10 + 2) |
19 | अल्पसंख्यक | अनुप्रति योजना (शीर्ष शिक्षा संस्थान में प्रवेश -IIT’S, IIM’S, AIIMS, NITS, CLAT, IIS बंगलौर, IIS & AR, (कोलकाता व बंगलौर) जीओआई / एमसीआई सर्टिफाइड तथा मेडिकल कॉलेज) |
20 | अल्पसंख्यक | अनुप्रति योजना (यूपीएससी / आरपीएससी में प्रतियोगी परीक्षा पास करना) |
21 | चिकित्सा एवं स्वास्थ्य | आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना |
22 | चिकित्सा एवं स्वास्थ्य | JSY (जननी सुरक्षा योजना) |
23 | चिकित्सा एवं स्वास्थ्य | मुख्यमंत्री राजश्री योजना (RSY) |
24 | चिकित्सा एवं स्वास्थ्य | आशा सहयोगिनी प्रोत्साहन |
25 | खान विभाग | सिलिकोसिस रोगी का अनुदान संवितरण |
26 | लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) | राजनीर |
27 | राजफेड (राजस्थान राज्य सहकारी विपणन संघ लि.) | विकेंद्रीकृत खरीद योजना |
28 | ग्रामीण विकास | स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) |
29 | माध्यमिक शिक्षा | पूर्व-मेट्रिक छात्रवृत्ति के बच्चों के लिए देय छात्रवृत्ति जो स्वास्थ्य से संबंधित व्यवसायों की सफाई से संबंधित है |
30 | माध्यमिक शिक्षा | कारगिल युद्ध में शहीद या स्थायी विकलांग सैनिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति (01-04-99 के बाद) |
31 | माध्यमिक शिक्षा | पूर्व कारगिल युद्ध में शहीद या स्थायी विकलांग सैनिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति (01-04-99 से पहले) |
32 | माध्यमिक शिक्षा | भूतपूर्व सैनिकों की प्रतिभाशाली बेटियों के लिए छात्रवृत्ति |
33 | माध्यमिक शिक्षा | अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्रों के लिए प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति (9 से 10) |
34 | माध्यमिक शिक्षा | अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्रों के लिए प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति (6 से 8) |
35 | माध्यमिक शिक्षा | अनुसूचित जाति (SC) के छात्रों के लिए प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति (6 से 8) |
36 | माध्यमिक शिक्षा | अनुसूचित जाति (SC) के छात्रों के लिए प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति (9 से 10) |
37 | माध्यमिक शिक्षा | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों के लिए प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति (6 से 10) |
38 | माध्यमिक शिक्षा | विशेष पिछड़ा वर्ग (SBC) के छात्रों के लिए प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति (6 से 10) |
39 | सामाजिक न्याय और अधिकारिता | अनुसूचित जनजाति जाति के लिए मेट्रिक छात्रवृत्ति |
40 | सामाजिक न्याय और अधिकारिता | पालनहार |
41 | सामाजिक न्याय और अधिकारिता | सहयोग एवं उपहार योजना |
42 | सामाजिक न्याय और अधिकारिता | विशेष योग्यजनों का पंजीकरण |
43 | सामाजिक न्याय और अधिकारिता | विशेष पिछड़ा वर्ग के लिए मेट्रिक छात्रवृत्ति |
44 | सामाजिक न्याय और अधिकारिता | अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए मेट्रिक छात्रवृत्ति |
45 | सामाजिक न्याय और अधिकारिता | अनुसूचित जाति के लिए मेट्रिक छात्रवृत्ति |
46 | सामाजिक न्याय और अधिकारिता | सामाजिक सुरक्षा पेंशन |
47 | सामाजिक न्याय और अधिकारिता | अनुप्रति योजना – ST/SC/SBC एवं सामान्य BPL परिवारों के लिए |
48 | सामाजिक न्याय और अधिकारिता | ईबीसी- डॉ. अम्बेडकर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए (केंद्र प्रायोजित योजना) |
49 | सामाजिक न्याय और अधिकारिता | अंतर्जातीय विवाह प्रेरणा योजना |
50 | सामाजिक न्याय और अधिकारिता | मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना |
51 | जनजातीय क्षेत्रीय विकास | सहरिया नर्सिंग छात्रों के लिए प्रोत्साहन |
52 | जनजातीय क्षेत्रीय विकास | विद्यालय जाने वाले सहरिया छात्रों के लिए प्रोत्साहन (कक्षा 6 से 12) यूनिफार्म और stationary के लिए/ 90 प्रतिशत उपस्थिथि/ प्रतिभाशाली विद्यार्थी / उच्च शिक्षा में अध्यनरत (11 या 12) |
53 | जनजातीय क्षेत्रीय विकास | सराहनीय छात्राओ को मुफ्त स्कूटी वितरण योजना |
54 | जनजातीय क्षेत्रीय विकास | निशुलक दाल, तेल, देसी घी (सहरिया परिवार / बारां में कतोधी जनजाति परिवार) |
55 | जनजातीय क्षेत्रीय विकास | महविद्यालय स्तर के जनजाति छात्र/छात्राओ के लिए किराया योजना |
56 | जनजातीय क्षेत्रीय विकास | प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण प्रतिभाशाली छात्रों को छात्रवृत्ति |
57 | जनजातीय क्षेत्रीय विकास | B.ED के लिए सहरिया छात्रों के लिए प्रोत्साहन |
58 | जनजातीय क्षेत्रीय विकास | महविद्यालय स्तर की शिक्षा हेतु जनजाति छात्राओ को आर्थिक सहायता |
59 | जनजातीय क्षेत्रीय विकास | कक्षा 11 या 12 में अध्यनरत जनजाति छात्राओ को आर्थिक सहायता |
60 | जनजातीय क्षेत्रीय विकास | अनुसूचित क्षेत्र के जनजातीय विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता जनजाति/सहरिया प्रोजेक्ट क्षेत्र अनुसंधान छात्रवृत्ति के लिए |
61 | जनजातीय क्षेत्रीय विकास | पीएमटी / पीईटी / आईआईटी कोचिंग हेतु अनुसूचित क्षेत्र के जनजातीय विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता |
62 | जनजातीय क्षेत्रीय विकास | राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के लिए पुरस्कार |
63 | जनजातीय क्षेत्रीय विकास | BSTC के लिए सहरिया छात्रों के लिए प्रोत्साहन |
64 | जनजातीय क्षेत्रीय विकास | सहरिया कॉलेज में सामान्य शिक्षा छात्रों के लिए प्रोत्साहन |
राजस्थान जन आधार कार्ड कैसे बनाएं? Online Registration Jan Aadhaar Card
राजस्थान के जो नागरिक पहले से पंजीकृत हैं उन्हें नया पंजीकरण करने की जरूरत नहीं है। यदि आप इसके तहत नया पंजीकरण करना चाहते हैं तो नीचे बताएगा तरीके से कर सकते हैं।
- जन आधार कार्ड में पंजीकरण करने के लिए यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें Citizen Registration नागरिक पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- आपके सामने एक फार्म खुल जाएगा जिसमें सबसे पहले मुखिया का नाम, आधार संख्या, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि का चयन करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।

- इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
पंजीकरण भूल गए ( Forgot Registration )
- यदि आप अपना पंजीकरण संख्या भूल गए हैं, तथा उसे प्राप्त करना चाहते हैं यहां क्लिक करें।
- अब Forgot Registration पंजीकरण भूल गए पर क्लिक करें।

- अब अपना मोबाइल नंबर डालें तथा खोजें पर क्लिक करें।

- आपके सामने आपके पंजीकरण की जानकारी आ जाएगी।
जन आधार कार्ड की स्थिति कैसे देखें? Check Status
- यदि आपने जन आधार कार्ड के तहत आवेदन किया है और उसकी आवेदन स्थिति देखना चाहते हैं, यहां क्लिक करें।
- आपके सामने एक पेज खुलेगा जहां पर कार्ड की स्थिति ( Card Status ) पर क्लिक करें।

- अब अपनी रसीद संख्या/ जन आधार संख्या डालें तथा खोजें पर क्लिक करें।

- आपके सामने आपके जन आधार कार्ड की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
जन आधार कार्ड में नया नाम कैसे जोड़े?
यदि आप जन आधार कार्ड में कोई नाम जुड़वाना चाहते हैं तो इसका सिर्फ एकमात्र तरीका होता है। जन आधार कार्ड में आप E-Mitra Portal की सहायता से नाम जुड़वा सकते है, अन्यथा आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर नया नाम जुड़वा सकते हैं।
जन आधार कार्ड में नया नाम जोड़ने के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आप अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम जुड़वाना चाहते हैं तो आपको निम्न आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी:-
पहचान पत्र:- आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, इत्यादि
निवास प्रमाण पत्र:- राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र इत्यादि
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
Rajasthan Jan Aadhaar Card Yojana – FAQ
जन आधार योजना क्या है?
जन आधार योजना मुख्य रूप से ( एक नंबर, एक कार्ड, एक पहचान ) योजना है जिसमें आपको राज्य की अनेकों योजनाओं का लाभ सीधे आप तक पहुंचाया जाता है। जन आधार कार्ड मुख्य रूप से एक कार्ड होता है जिसमें एक क्यूआर कोड दिया होता है जिसे स्कैन करके आप की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
जन आधार कार्ड में पंजीकरण कैसे करें?
यदि आप नवीन पंजीकरण करना चाहते हैं तब आप जन आधार पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं, अथवा अपने नजदीकी E-Mitra पर जाकर निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। आप के पंजीकरण की जानकारी आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगी।
जन आधार कार्ड कैसे प्राप्त करें?
जन आधार कार्ड प्राप्त करने के लिए आप अपने नजदीकी E-Mitra के द्वारा डाउनलोड करा सकते हैं और प्राप्त कर सकते हैं।
क्या जन आधार कार्ड में संशोधन करवाया जा सकता है?
हां, आप अपने जन आधार कार्ड में किसी भी प्रकार का संशोधन ई मित्र पर जाकर करवा सकते हैं, साथ ही अपना जनाधार कार्ड भी डाउनलोड करवा सकते हैं।
जन आधार कार्ड में परिवार का मुखिया किसे बनाया जा सकता है?
परिवार की कोई भी महिला सदस्य तथा महिला की अनुपस्थिति में कोई भी 21 वर्षीय पुरुष मुखिया बनाया जा सकता है।
क्या जन आधार कार्ड बनवाने के लिए कोई शुल्क देना पड़ता है?
नहीं, जन आधार कार्ड नामांकन पूर्णता निशुल्क है इसका कोई भी शुल्क नहीं है।
जन आधार कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन है?
उपरोक्त दस्तावेज इस आर्टिकल के माध्यम से उल्लेखित किए गए हैं आर्टिकल को पढ़ें।